फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना तैनाती पर बाधित होती संसद

Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला/नई दिल्ली

संसद में TMC सांसदों ने बंगाल में सेना की हलचल का मुद्दा उठाया ।  जिसका जवाब देते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि सेना को राजनीति में घसीटना गलत है, यह एक रुटीन अभ्यास है इसको मुद्दा बनाना गलत है।  पर्रिकर बोले कि यह अभ्यास पुलिस के साथ मिलकर किया गया है, ऐसा ही अभ्यास 19, 21 नवंबर 2015 को भी हुआ था।  पर्रिकर ने कहा कि ममता के सेना पर लगाए गए इन आरोपों से दुख हुआ है।  यह मुद्दा राजनीतिक हताशा के कारण उठाया गया है । बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बंगाल की सीएम के साथ ज्यादती हो रही है। ये संविधान पर बहुत बड़ा हमला है। सेना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह अलग तरह का मामला दिखता है । सेना टोल इकठ्ठा नहीं करती है। पश्चिम बंगाल में सेना को तैनात करने को लेकर कोई कानून-व्यवस्था नहीं है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें