हरियाणा के कैथल में निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों के एडमिशन के लिए हुई परीक्षा में धांधली के आरोप लग रहे हैं। शिक्षा विभाग के नियम 134 के तहत हजारों की संख्या में निर्धन वर्ग के छात्रों ने परीक्षा दी थी, लेकिन कई छात्रों को इतने कम नंबर मिले कि उनको एडमिशन के अयोग्य घोषित कर दिए गए। इससे भड़के छात्रों के परिवारवालों ने अफसरों का घेराव कर दिया और उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच की मांग की।