फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा के उत्तराधिकारी पन्नीरसेल्वम!

Tue, 06 Dec 2016 08:03 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला/नई दिल्ली

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बाद एआईएडीएमके ने सीएम का उत्तराधिकारी चुन लिया है। खबर के मुताबिक जयललिता के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए पार्टी की आपात बैठक हुई जिसमें सभी विधायकों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री की कमान फिर से ओपी पनीरसेल्वम को सौंपी जा सकती है। इसके लिए एआईएडीएमके के सभी विधायकों को एक बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए एक-एक कर चेन्नई के अपोलो अस्पताल में बुलाया गया। जिस बयान पर विधायकों ने हस्ताक्षर किए उस पर लिखा है कि ओपी पनीरसेल्वम जयललिता के उत्तराधिकारी होंगे। पनीरसेल्वम की पहचान जयललिता के 'भक्त' के रूप में है. जयललिता की गैरमौजूदगी में पनीरसेल्वम ही कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं. 65 साल के पनीरसेल्वम पहले भी दो बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सेल्वम 2001-2002 में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें