देश में 500 और 1000 रुपये के नोट अचानक बंद होने का कई लोगों ने स्वागत किया है तो कुछ लोगों ने इसे जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। अमर उजाला डॉट कॉम ने जब कुछ आम लोगों से बात की तो मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई। हालांकि, लगभग सभी लोगों का मानना है कि इससे काले धन पर लगाम लगेगी लेकिन शुरुआत में रोजमर्रा के कामों में दिक्कत आएगी।