वाराणसी में तीन दिन के ‘वाराणसी की विरासत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बनारसी ठुमरी, दादरा, होरी और चैती की खास प्रस्तुति दी गई। पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के सुरों से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसी के साथ यूनेस्को के क्रिएटिव नेटवर्क में सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में बनारस को शामिल किए जाने का जश्न भी शुरू हो गया।