पाकिस्तान की प्रिया और भारत के नरेश के दिल तो मिल चुके थे लेकिन इनकी शादी में दोनों देशों की सीमाएं अड़चन थी। प्रिया को भारत का वीजा नहीं मिल रहा था। ऐसे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज्य ने इन दो दिलों को मिलाने का काम किया और प्रिया को भारत का वीजा मिल गया। नरेश और प्रिया अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पाकिस्तान से आईं प्रिया दोनों देशों के बीच अमन चाहती हैं।