भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रेस का संचालन बंद कर इस तनाव को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को लाहौर से चलने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई। समझौता एक्सप्रेस कोई सामान्य ट्रेन नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच एक पुल की तरह है।