पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दे दिया है। राबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं और ये घटना पीएम मोदी के लिए एक संदेश है। रॉबर्ट वाड्रा के इस बयान को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है और वाड्रा से माफी की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राबर्ट वाड्रा के इस बयान पर कड़ी अपत्ति जताई है।