‘पद्मावत’ विवाद पर बोलते हुए बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस तरह की फिल्में नहीं बनानी चाहिए। इसके आगे जब उनसे सवाल किया गया कि फिल्म कि ऐतिहासिक वैल्यू क्या है? तो उन्होंने कहा कि फिल्म की ऐतिहासिक वैल्यू ‘जीरो’ है। वहीं स्वामी ने राहुल गांधी पर भी सवाल किया कि वो इस मुद्दे पर स्टैंड क्यों नहीं ले रहे हैं?