लाखों मुकदमों के बोझ तले जूझती अदालतों के लिए अच्छी खबर आई जम्मू-कश्मीर के पुंछ से, जहां एक लोक अदालत में एक दिन में 4000 से ज्यादा केस निपटा दिए गए। इनमें से ज्यादाकर मामले बिजली बिल के भुगतान और ट्रैफिक चालान से जुड़े थे, जिनको निपटाने के लिए लोगों को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे। रविवार को लगी लोक अदालत में जजों और वकीलों ने मुवक्किलों से बात करके ज्यादातर मामलों का निपटारा कर दिया।