फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने दी योगी आदित्यनाथ को बधाई

अमर उजाला वीडियो डेस्क Updated Sat, 26 Mar 2022 07:25 PM IST

उत्तर प्रदेश की नई सरकार को विपक्ष की तरफ से बधाई मिली है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दी। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार को सलाह दी। यूपी चुनाव में 111 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को योगी की ताजपोशी के बाद ही ट्वीट किया उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की , 'नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।' यूपी चुनाव 2022 के ख़त्म होने के बाद अखिलेश यादव ने अब पूरा फोकस यूपी पर रखने का फैसला लिया है। यही कारण है कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा सदस्य बने रहने का एलान कर दिया। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अब 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी योगी सरकार को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें