असम में हुए लागू हुए नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मुद्दे पर काफी राजनीतिक बवाल मचा था। अब बीजेपी के महासचिव राम माधव ने इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है। राम माधव ने है कहा कि असम में एनआरसी की आखिरी लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने वाले लोगों का मताधिकार छीन लिया जाएगा और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। उन्होंने NRC में 3 डी फॉर्म्युला- डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट को अपनाने की भी बात कही।