फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस कम करने की मांग की तो स्टूडेंट्स पर चला दी वॉटर कैनन

Wed, 12 Apr 2017 05:20 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी उस वक्त जंग का मैदान बन गई जब बढ़ी हुई फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। सैंकड़ों की संख्या में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस झड़प में कई छात्रों समेत पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपनी फीस 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है जिसके खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने फीस बढ़ाने का विरोध किया जिसके बाद शहर के सभी कॉलेजों के छात्र संगठन भी इस मुहिम में कूद पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें