ओडिशा के बीजू जनता दल के विधायक मानस मडकामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी के दो समर्थक उन्हें हाथ में उठाकर कीचड़ पार करवा रहे हैं क्योंकि विधायक जी परेशान थे कि कहीं उनका सफेद कपड़े और सफेद जूते गंदे न हो जाएं। वहीं जब मडकामी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पूरी घटना को अपने समर्थकों का प्यार बता दिया।