फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा की समाधि पर अम्मा से बात की - पन्नीरसेल्वम

Wed, 08 Feb 2017 02:01 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ चेन्नई

ताजा घटनाक्रम में शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को AIADMK के ट्रेजरर पद से हटा दिया। इससे पहले पन्नीरसेल्वम मंगलवार रात जयललिता की समाधि पर पहुंचे और वहां करीब आधे घंटे तक ध्यान लगाया। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि मैंने ध्यान लगाने के दौरान अम्मा से बात की। इससे पहले पांच फरवरी को पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए शशिकला नटराजन को पार्टी विधायक दल की नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था। माना जा रहा है कि पन्नीरसेल्वम ने दबाव में आकर इस्तीफा दिया। और अब उन्हें शशिकला ने AIADMK के ट्रेजरर पद से हटा भी दिया है। ऐसे में शशिकला के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान नजर नहीं दिखती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें