हरियाणा के कृषि और पंचायत विकास मंत्री ओ. पी. धनखड़ ने लोकप्रिय समाचार पत्र अमर उजाला के चंडीगढ़ कार्यालय का दौरा किया। अमर उजाला ने धनखड़ के सामने दूध उत्पादन से लेकर फसल बीमा योजना और यूरिया से जुड़े सवाल उठाए। धनखड़ ने अमर उजाला के पत्रकारों के सामने वादा किया कि किसी भी परिस्थिति में राज्य में किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है, कि राज्य को जल्दी ही दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाया जाए।