चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच बाबा रामदेव ने भी इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबा रामदेव ने कहा है देशवासियों को चीनी समानों का बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही, पाकिस्तान के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने कहा कि अब पीओके को भारत से जोड़ने का वक्त आ गया है।