मालदा में अमित शाह की 22 जनवरी को रैली होने वाली है। जिसे लेकर एक बार फिर से हंगामा हुआ। दरअसल अमित शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर काफी तमाशा हुआ। डीएम ने एयरपोर्ट पर कंस्ट्रक्शन होने की बात कहकर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने लैंडिंग को हरी झंड़ी दिखा दी।