वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से संतोष सिंह मूरत नाम के शख्स ने गले में ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लगाकर निर्दलीय नामांकन भरा। दरअसल संतोष कुछ साल पहले अपना घर-जमीन छोड़कर मुंबई चले गए थे, उसके बाद उनके रिश्तेदारों ने जमीन-जायदाद हड़पने के लिए उन्हें मृत घोषित करा दिया। जब संतोष वापस लौटे वापसी के बाद से लोग उन्हे मैं जिंदा हूं के नाम से जानते हैं।