राजनीति में कहा जाता है कि लोकसभा का रास्ता यूपी से होकर जाता है। लगता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी मंत्र को अपनाने का मन बना चुके हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि नीतीश कुमार ने 2024 के चुनाव में यूपी से ताल ठोकने का मन बनाया है। नीतीश के प्रयागराज के फूलपुर या फिर मिर्जापुर सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं।