इंडियन प्रीमियर लीग में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कोच रिकी पोंटिंग और टीम की मालकिन नीता अंबानी के साथ गुरूवार सुबह यहां बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) में घंटी बजाने की रस्म अदायगी की। आईपीएल के नौंवें सत्र की शुरूआत नौ अप्रैल से होने जा रही है जहां गत चैंपियन मुंबई अपने घरेलू वानखेड़े मैदान पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंटर्स के खिलाफ अभियान की शुरूआत करेगी।