पठानकोट आतंकी हमले के मामले में एनआईए ने चार्जशीट दायर कर दी है। इस मामले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई रऊफ असगर को नामजद किया गया है। चार्जशीट में पठानकोट आतंकी हमले के लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर शाहिद लतीफ और मेन हैंडलर काशिफ का नाम भी शामिल किया गया है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में पठानकोट के आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश को जिम्मेदार ठहराया है।