सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मूसेवाला की करीबी दोस्त, मुंहबोली बहन व मशहूर सिंगर अफसाना खान का नाम जुड़ता दिख रहा है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में एनआईए ने अफसाना खान से घंटों पूछताछ भी की है।