500 रुपये के जो नए नोट रिजर्व बैंक जारी करेगा, उसमें कई खासियतें होंगी। 500 रुपये के नए नोट में नंबरों की सीरीज नई होगी और नए डिजाइन के इस नोट में गांधी जी की फोटो बीच में बनी होगी। दूसरी ओर लाल किले की फोटो बनी होगी। सबसे खास बात ये है कि इस नोट में एक चिप भी लगी होगी, जिससे इनकी ट्रैकिंग आसान हो जाएगी।