देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। लोग हर हर महादेव के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है इसी दिन शिव और पार्वती की शादी हुई थी। शिवरात्रि के दिन अधिकांश लोग उपवास रखते हैं।