रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में थे उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, मोदी बिकाऊ नहीं है और जनता का दर्द बेकार नहीं जाएगा। साथ ही पीएम ने कहा कि हर भारतीय को 2022 तक घर मिलेगा, देश सोना की तरह चमकेगा। पीएम मोदी ने गरीबों के लिए आवास योजना का शुभारंभ किया और मथुरा-पलवल चौथी लाइन का शिलान्यास भी किया।