नोटबंदी के फैसले के बाद मोदी सरकार की तारीफों में कसीदे पढ़ने वाले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने बयान से ही पलट गए हैं । नायडू का अब कहना है कि 'नोटबंदी से जैसी उम्मीद थी वो पूरी नहीं हुई....नोटबंदी के 40 दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है...समस्या सुलझाने वाले काबिल नहीं हैं और फिलहाल इसका हल नहीं दिख रहा है ।' आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू केंद्र सरकार की तरफ से बनाई गई उस 13 सदस्दीय कमेटी के चेयरमैन हैं जिसके पास नोटबंदी से पैदा हुई समस्याओं को देखने की जिम्मेदारी है।