नागालैंड में नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने दीमापुर में सीएम टीआर जेलिआंग के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कोहिमा नगर परिषद की इमारत में भी आगजनी की। जिस दौरान ये हमला हुआ, सीएम आवास में ही मौजूद थे। हालात बेकाबू होता देख नगालैंड पुलिस की मदद के लिए सेना की पांच टुकड़ियां भेजी गई हैं। दरअसल, ये हिंसा उस वक्त भड़की जब विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प में दो युवकों की मौत हो गई। बता दें कि नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की मांग की जा रही है।