आपने महिलाओं और पुरुषों के नाम पर बने शौचालयों के बारे में सुना भी है और उसे इस्तेमाल भी किया हैं। लेकिन मैसूर में सिटी बस स्टैंड पर ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए शौचालय बनवाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किन्नरों के लिए शौचालय बनवाने के बारे में सोचा गया हो। इस पहल की पूरे राज्य में सराहना हो रही है।