एक तरफ जहां लोग जाति और धर्म के नाम लड़ते झगड़ते रहे हैं वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के रहने वाले 64 साल के यासीन पठान ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है। मिदनापुर के पथरा गांव में रहने वाले पठान इस पूरे इलाके के पुराने और जर्जर हिन्दु मंदिरों की देखभाल पिछले 40 साल से कर रहे हैं।