अलीगढ़ के बाबू खान धर्म से मुस्लिम हैं लेकिन बिना किसी भेदभाव के हर रोज हिंदू भगवान शिव की पूजा करते हैं। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए बाबू ने शिव मंदिर का निर्माण भी करवाया और इतना ही नहीं वह समूह शादी का भी आयोजन करवाते हैं। उनका कहना कि धर्म सिर्फ मान्यता की बात है, एकता में ही शक्ति है।