कानपुर के ककवन इलाके से मासूम के साथ रेप और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस खौफनाक वारदात में आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची का सौतेला बाप है। जिसने पहले तो बेटी के साथ रेप किया और फिर हत्या कर लाश के ठिकाने लगा दिया। लेकिन मौके से फरार होने से पहले उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी। दिल दहलाने वाली इस वारदात के बाद मृतक बच्ची की मां ने थाने जाकर केस दर्ज कराया। छानबीन में जो बातें सामने आई है वो और भी खौफनाक है।