फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के लिए बेटे से बड़ा भाई, 325 उम्मीदवारों की सूची जारी

Thu, 29 Dec 2016 09:06 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सूची पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने फाइनल की है। इसमें सबसे अहम ये हैं कि पार्टी ने 53 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। जिनमें मौजूदा मंत्री अरविंद सिंह गोप और अखिलेश के करीबी पवन पांडेय जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 176 विधायक ही दोबारा टिकट पाने में कामयाब हुए हैं। लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह ने उम्‍मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और पांच साल में किए गए अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ेगी। मुलायम ने कहा क‌ि 78 सीटों पर व‌िचार ‌व‌िमर्श के बाद घोषणा की जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें