इलाहाबाद में माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए मेला प्रशासन ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस की पहल पर हुई इस मॉक ड्रिल में दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी हिस्सा लिया। माघ मेले में स्नान पर्व से पहले हुई इस मॉक ड्रिल का मकसद था, किसी भी अनहोनी की हालत का कामयाबी से सामना करना। मॉक ड्रिल में सभी सुरक्षा इंतजामों से अधिकारियों ने संतुष्टि जाहिर की।