आगरा में ताज महल देखने गई दुनिया के 34 देशों की मॉडल्स के गले से जबरन रामनामी दुपट्टा उतरवाया लिया गया। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सीआईएसएफ और एएसआई अधिकारियों ने किन नियमों के तहत मॉडल्स से भगवा रामनामी दुपट्टा उतरवाया लेकिन ये मामला सामने आते ही बीजेपी नेता भड़क गए और आरोपी जवानों और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।