उरई की मंडी में पहुंचे रसद खाद्य मंत्री अनिल गर्ग ने गुरुवार को गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री अनिल गर्ग ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके समाधान का आश्वासन दिया साथ ही, डीएम को आदेश भी दिया कि अगर गेहूं खरीद केंद्र पर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो फौरन कार्रवाई की जाए।