आगरा के सूरसदन में मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस शो का आयोजन वार्ष्णेय सेवा समिति की ओर से कराया गया जिसमें जादूगर अखिलेश ने अपने जादू का जलवा बिखेरा। अखिलेश ने नए-नए जादू के खेल दिखाए जिसे दर्शक टकटकी लगाए देखते रहे ।वहीं दर्शक तब हैरान हो गए जब अखिलेश ने अपने जादू से एक कागज के टुकड़े को अखबार में बदल दिया। कई बार तो जादूगर अखिलेश के करतबों ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर भी मजबूर कर दिया।