बरेली में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी गेट के ठीक सामने मौजूद एक दुकान इन दिनों पूरे बरेली में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दुकान का नाम है नुक्कड़ चाय और इसे चला रहे हैं देवेंद्र तिवारी। देवेंद्र ने एमबीए किया, नौकरी की और फिर नौकरी छोड़कर इस आम से नाम 'नुक्कड़ चाय' को खास बनाने में जुट गए। देवेंद्र न सिर्फ इस कैफे कम रेस्टोरेंट को चलाते हैं बल्कि यहां काम करने वाले बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करते हैं।