यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अपनी जमीन बचाने की कोशिश में जुटीं बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इशारों-इशारों में बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि वो लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। मायावती का ये बयान तब आया है जब यूपी की मतगणना के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मायावती के साथ जाने से कोई गुरेज न होने की बात कही थी। मायावती ने इशारों में कहा कि वो बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं।