फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की पुण्यतिथि पर सलाम

Wed, 22 Feb 2017 12:02 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली

देश आज प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म साल 1888 में मक्का, सऊदी अरब में हुआ। 1912 में आजाद ने कलकत्ता से ‘अल-हिलाल’ उर्दू अखबार शुरू किया और ब्रिटिशों के विरोध में अपनी जंग छेड़ दी। 1920 में दिल्ली में मौलाना साहब  की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और कांग्रेस वो कांग्रेस के सदस्य बन गए। मौलाना आजाद विभाजन के कट्टर विरोधी थे, देश के विभाजन से उन्हें बड़ा दुःख पहुंचा। देश आजाद होने के बाद वें पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में देश के पहले शिक्षा मंत्री बने। 22 फरवरी 1958 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 1992 में भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। स्वतंत्रा संग्राम पर लिखी मौलाना साहब की मशहूर किताब 'इंडिया विन्स फ्रीडम' बहुत लोकप्रिय है । 



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें