कानपुर देहात के दो गांवों में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि करीब 100 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। कानपुर देहात के घाटमपुर इलाके के थिरम्मनपुर और मोहसिनपुर साड़ गांव में भरी दोपहर में खेतों में आग लग गई। किसानों का मानना है कि खेत के ऊपर से जा रहे हाई वोल्टेज तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली जिसे तेज चलती हवा ने भड़का दिया और फिर सारा खेत आग की जद में आ गया।