मेरठ में दिल्ली रोड पर बनी नवीन फल मंडी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फल मंडी में अचानक भड़की आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कई घंटों तक काला गाढ़ा धुआं निकलता रहा जिसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। बताया जा रहा है कि फल मंडी में प्लास्टिक के कैरेट्स में फल रखे थे, प्लास्टिक होने से आग का रूप और भी भयानक हो गया। खबर मिलने पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।