हाईवे से शराब की दुकानों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी में शराब की सिर्फ एक दुकान बची है। शराब की इस दुकान पर शाम को ऐसी भीड़ जुट रही है कि पूरी सड़क जाम हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे से शराब की दुकानें शिफ्ट हो गईं, बाकी दुकानों को शराबबंदी आंदोलन के तहत महिलाओं ने बंद करवा दिया। अब हल्द्वानी में शराब की सिर्फ यही एक दुकान बची रह गई है जिसपर पूरे शहर के पीनेवालों का हुजुम उमड़ पड़ा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़क जाम हो जाती है और इस जाम में पुलिसवाले भी फंस जाते हैं।