फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन नहीं चख पाएंगे मलीहाबादी आमों का स्वाद!

Fri, 05 May 2017 06:05 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मलीहाबाद

गर्मी के दिन शुरू होते ही हम सब जितने परेशान हो जाते हैं उतना ही मन में लालच आ जाता है कि अब खाने को मिलेंगे आम और ये आम अगर यूपी के मलीहाबाद के बागानों से आ रहे हैं तो इनकी लज्जत कुछ और ही होती है। नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा लेकिन, इसबार मलीहाबादी आमों का स्वाद थोड़ा फीका रहनेवाला है, वजह थोड़ी बुरी है। 60 से 70 किलोमीटर की तेज रफ्तार से आई आंधी ने मलीहाबादी के आम बागानों को तहस-नहस कर दिया। हवा की तेज रफ्तार का अंजादा इसी बात से लगा लीजिए कि आम के डाल और पेड़ तक उखड़ गए। मलीहाबादी आमों का ये नुकसान न सिर्फ आम बागानों के मालिकों बल्कि, व्यापारियों और इन आमों के शौकीनों के लिए भी बहुत बड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें