वाराणसी में मंगलवार से 11 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड एक्जाम शुरू हो गए। पहले दिन 877 स्टूडेंट्स एक्जाम देने नहीं पहुंचे। इसकी मुख्य वजह स्वकेंद्र प्रणाली का खत्म होना और केंद्रों पर कड़ी निगरानी माना जा रहा है। रेवड़ी तालाब के पास बने मदरसा जामिया फारूकिया में जमीन पर बैठ कर बच्चों ने मदरसा बोर्ड परीक्षा दी। मदरसा बोर्ड एक्जाम आठ मई तक चलेंगे।