उत्तर प्रदेश की योगी सरकार साफ कर चुकी है कि वो शराबबंदी से जुड़े किसी प्रस्ताव पर किसी तरह का विचार नहीं कर रही है , लेकिन शराबबंदी की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बरेली में कुछ लोगों ने शराब की दुकान में आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के बीच-बचाव के बाद शाम होते-होते मामला शांत हो गया और दुकान फिर खुल गई।