गुजरात के अमरेली जिले में शेर का एक बच्चा 50 फिट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शेर को बचाया और उसे कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने शेर के बच्चे को कुएं से निकालकर पिंजरे में डाला और उसे सुरक्षित जगह पर ले गए।