यूपी के बिजनौर में कुएं में गिरे एक तेंदुए को निकालने के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों को बुधवार दोपहर कुएं से तेंदुए के गुर्राने की आवाज़ सुनाई दी, इसके बार वन विभाग के लोग आए और रस्सी की मदद से तेंदुए को कुएं से निकाला। तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए मौके पर अड़ोस-पड़ोस के गांव के लोगों का मजमा लगा गया।