जीवन को बेहतर तरीके से जीने के संदेश को लोगों के बीच ले कर आई 'वे फॉरवर्ड टीम'। रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में इसने #WRITEHERERIGHTNOWCAMPAIGN के तहत वॉल ऑफ होप बनाई। ये अपनी तरह की एक अलग थैरेपी थी। यहां सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। अपने सपनों और उम्मीदों को एक छोटे से नोट में लिख कर सबके साथ साझा किया।