गुजरात के सूरत जिले में स्थित काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की 220 मेगावाट वाली दो इकाइयों में से एक को भारी जल के रिसाव के बाद बंद कर दिया गया और अस्थाई आपात स्थिति घोषित कर दी गई लेकिन किसी भी रेडियो सक्रिय पदार्थ की लीकेज नहीं हुई है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। केएपीएस की वेबसाइट के अनुसार विद्युत केंद्र में दाबानुकूलित भारी जल रिएक्टरों (पीएचडब्ल्यूआर) की दो इकाइयां हैं जिन्हें 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू किया गया था।